अफगानिस्तान में तालिबानी हमले में 30 सैनिक ढेर 

काबुल, 20 जून - अफगानिस्तान में हुए तालिबानी हमले में 30 अफगानी सैनिकों की मौत हो गई। अफगानी आधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है। आधिकारियों के मुताबिक पश्चिम बैडगीज़ राज्य में तालिबानी लड़ाकों ने दो नाकों (चेकपॉइंट्स) को निशाना बनाकर हमला किया, जिसमें 30 सैनिक ढेर हो गए।