पुर्तगाल ने दर्ज की पहली जीत, मोरक्को को 1-0 से हराया

मास्को, 20 जून - फीफा विश्व कप 2018 के ग्रुप बी के तीसरे मुकाबले में पुर्तगाल ने मोरक्को को 1-0 से हराकर इस साल अपनी पहला जीत दर्ज की। मास्को के सुजनिकी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में एकमात्र गोल स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मैच के चौथे मिनट में किया था। इससे पहले रोनाल्डो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने पहले मैच में हैट्रिक बनाई थी। रोनाल्डो की हैट्रिक की बदौलत पुर्तगाल ने स्पेन को 3-3 की बराबरी पर रोका था। वहीं मोरक्को को अपने पहले मैच में उलटफेर का शिकार होना पड़ा था और उसे ईरान की टीम ने 0-1 से मात दी थी।