नाथूला से कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पहला जत्था चीन पहुंचा

गंगटोक, 20 जून (भाषा): कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पहला जत्था आज सिक्किम में नाथूला सीमा से चीन में प्रवेश कर गया। इस जत्थे में 31 तीर्थयात्री और दो सम्पर्क अधिकारी हैं। पिछले साल डोकलाम गतिरोध को लेकर यात्रा को रोके जाने के बाद नाथूला मार्ग से पहला जत्था चीन पहुंचा है। भारत और चीन अप्रैल में इस मार्ग से मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू करने को सहमत हो गए थे। सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग की एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि जब यात्री नाथूला की सीमा के ज़रिए चीन में प्रवेश कर रहे थे, तब पर्यटन एवं नागर विमानन विभाग की विशेष सचिव नम्रता थापा मौजूद थीं। वह कैलाश पर्वत पर भगवान शिव की पूजा के बाद एक जुलाई को यहां लौट आएंगे।