तकनीकी खराबी के कारण उड़ान में देरी - एयर एशिया

गुवाहाटी, 21 जून - कोलकाता से बागडोगरा तक की उड़ान में तकनीकी खराबी के कारण 4.5 घंटे देरी हुई जिस कारण इस उड़ान के यात्रियों की चालक टीम के सदस्यों और कर्मचारियों के साथ बहस भी हुई। इस पर एयर एशिया ने पुष्टि की है कि कोलकाता से बागडोगरा तक की उड़ान तकनीकी खराबी के कारण लेट हुई है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस उड़ान में देरी होने से प्रभावित हुए यात्रियों को रिफ्रैशमैंट और उनकी सहूलतों के अनुसार प्रबंध मुहैया करवाए गए हैं। एयर एशिया ने उड़ान में देरी होने के कारण यात्रियों को हुई असुविधा पर अफ़सोस प्रकट किया है।