दक्षिण कोरिया के पूर्व प्रधानमंत्री किम जोंग पिल का देहांत 

नई दिल्ली, 23 जून - दक्षिण कोरिया के पूर्व प्रधानमंत्री किम जोंग- पिल का आज निधन हो गया है। वह 92 वर्ष के थे। जानकारी के अनुसार उन्हें सेहत खराब होने की वजह से अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। दक्षिण कोरिया में जैसे ही लोगों को पूर्व पीएम किम जोंग- पिल की मौत की खबर मिली, वैसे ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं दक्षिण कोरिया के पूर्व पीएम किम जोंग-पिल की मौत पर तमाम राजनेताओं ने दुख जताया है। बता दें कि किम जोंग-पिल ने दक्षिण कोरिया की सत्ता पर कई वर्षों तक राज किया।