लोगों की मानसिकता बदलने की जरूरत - वेंकैया नायडू 

नई दिल्ली, 24 जून - अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस के मौके पर एक समारोह में उप- राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने लोगों से विधवाओं के प्रति मानसिकता बदलने का आह्वान किया और कहा कि अगर कोई पुरुष पुनर्विवाह कर सकता है, तो महिला क्यों नहीं कर सकती? साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों की मानसिकता एक समस्या है, हमें इस मानसिकता को बदलने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि विधवापन पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए दुखी करने वाला होता है, लेकिन महिलाओं को अधिक पीड़ा उठानी पड़ती है।