डीएमके के कार्यकारी अध्यक्ष स्टालिन के खिलाफ मामला दर्ज 

चेन्नई, 24 जून - डीएमके के कार्यकारी अध्यक्ष एम के स्टालिन और पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला स्टालिन और पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित के आवास के समक्ष प्रदर्शन करने पर दर्ज किया गया है। डीएमके की ओर से प्रदर्शन संघीय ढांचे में राज्यपाल के हस्तक्षेप के विरोध में किया गया था।