1.50 करोड़ की हैरोइन सहित आटो रिक्शा चालक गिरफ्तार

लुधियाना, 24 जून (भूपिंद्र बैंस): एस.टी.एफ की पुलिस ने एक आटो रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे में से 1 करोड़ 50 लाख रूपये मूल्य की हैरोईन बरामद की है। इस संबंधी जानकारी देते हुए इंचार्ज हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस की तरफ से गिरफ्तार किए कथित दोषी की पहचान संजीव अरोड़ा के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि कथित दोषी पिछले काफी समय से इस धंधे में था। पुलिस ने गत रात अरोड़ा पैलेस के नजदीक की हुई थी कि शक के आधार पर कथित दोषी को रूकने का इशारा किया गया पर कथित दोषी वहां से भाग गया। पीछा करने पर पुलिस ने उसको काबू कर लिया और तलाशी लेने पर उसके कब्जे में से 303 ग्राम हैरोईन बरामद की है। जिसकी अंतर्राज्जीय बाजार में कीमत 1 करोड 50 लाख रूपये है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कथित दोषी पिछले तीन साल से इस धंधे में था और दिल्ली से एक नाईजीरियन युवक के पास से यह हैरोईन लेकर आता था। पुलिस ने संजीव के खिलाफ धारा 22,61,85 अधीन केस दर्ज किया है।