खेलों का महाकुम्भ ग्रीष्मकालीन यूथ ओलम्पिक खेल

दुनिया के हर खिलाड़ी का सपना ओलम्पिक खेलना होता है। ओलम्पिक खेलों को देखने के लिए दुनिया की नज़रें लगी रहती हैं। वर्ष 2010 से यूथ ओलम्पिक खेलों की शुरुआत हुई। ग्रीष्मकालीन यूथ ओलम्पिक खेल अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक कमेटी (आई.ओ.सी.) के द्वारा आयोजित किए जाते हैं। यूथ ओलम्पिक खेल भी ओलम्पिक खेलों की तरह हर चार वर्ष के बाद आयोजित किए जाते हैं। इन यूथ ओलम्पिक खेलों में खिलाड़ियों की आयु-सीमा 14 से 18 वर्ष निर्धारित की गई थी। पहले यूथ ओलम्पिक खेल 14 से 26 अगस्त 2010 सिंगापुर में करवाए गए थे। पहले यूथ ओलम्पिक खेलों में 204 देशों ने 201 इवैंट्स, 26 खेलों के लिए 3,254 एथलीटों ने हिस्सा लिया। वर्ष 2014 के यूथ ओलम्पिक खेलों में 203 देशों के 222 इवैंट्स के लिए 3,579 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। वर्ष 2018 ग्रीष्मकालीन यूथ ओलम्पिक खेल 6 और 18 अक्तूबर, 2018 से बेनोस ऐररस में आयोजित किए जाएंगे। यह दक्षिणी ग्रीस क्षेत्र में आयोजित होने वाले पहले ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेल होंगे।
ग्रीष्मकाल के यूथ ओलम्पिक खेलों में तीरंदाज़ी, एथलैटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबाल, हैंडबाल, मुक्केबाज़ी, साइकिलिंग, घुड़सवार, फील्ड हॉकी आदि खेल शामिल हैं। वर्ष 2014 के यूथ ओलम्पिक खेलों में चीन ने 38 स्वर्ण 13 रजत, 14 कांस्य पदक जीते और पहला स्थान हासिल किया। आओ, अब बात करते हैं भारत की यूथ ओलम्पिक खेलों की कारगुज़ारी की। वर्ष 2010 को ग्रीष्मकाल के यूथ ओलम्पिक खेलों में भारतीय ओलम्पिक एसोसिएशन की ओर से तैराकी, तीरंदाज़ी, एथलैटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबाल, मुक्केबाज़ी, जूडो, रोइंग, शूटिंग, टेबल टैनिस, टैनिस, वेट लिफ्ंिटग और कुश्ती खेलों के 13 खिलाड़ी शामिल हुए। इन खेलों में भारत ने 6 रजत, 2 कांस्य के पदक जीते और पदक सूची में भारत 58वें स्थान पर रहा। इनमें से पूजा डागा कुश्ती गल्ज़र् फ्री स्टाइल 60 किलोग्राम में रजत पदक, प्रणय हसीना सुनील कुमार बैडमिंटन पुरुष सिंगल में रजत पदक, यूकी भांबरी टैनिस महिलाओं के सिंगल्ज़ में रजत प दक, अर्जुन एथलैटिक्स महिलाओं में रजत पदक, कृष्ण यादव ने बाक्सिंग पुरुष में रजत पदक भारत की झोली में डाला। 2014 के ग्रीष्मकाल यूथ ओलम्पिक खेल 16 अगस्त से 28 अगस्त तक नैनजिंग (चीन) में हुए। इन खेलों में भारत ने सिर्फ 2 पदक जीते थे। पिछले 2010 के खेलों में 10 पदक जीते थे। 2014 के ग्रीष्मकाल यूथ ओलम्पिक खेलों में 15 खेलों में 32 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। वैंकेट राहुल रैगाला (वेटलिफ्ंिटग) (77 किलोग्राम) में रजत पदक, अतुल वर्मा तीरंदाज़ी पुरुष व्यक्तिगत ने कांस्य पदक जीता और पदक सूची में भारत 64वें स्थान पर रहा।
वर्ष 2018 ग्रीष्मकाल यूथ ओलम्पिक खेल 6 अक्तूबर से 18 अक्तूबर, 2018 तक बोनोस (अर्जेन्टीना) में होंगे। यूथ ओलम्पिक खेलों में भारत का सबसे बड़ा दल हिस्सा ले रहा है। इसमें 19 लड़के और 18 लड़कियां कुल 37 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसमें विशेष बात यह है कि इन खेलों में सरकार का टारगेट ओलम्पिक पोडियम स्कीम (टॉपस) वाले खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। राष्ट्रमंडल खेलों पर जूनियर वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक विजेता मनु  भाकर (हरियाणा), राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता निशानेबाज़ महिली घोष (पश्चिम बंगाल), विश्व नौजवान मुक्केबाज़ चैम्पियन नीतू, वेटलिफ्ंिटग में विश्व यूथ रजत की पदक विजेता जेरेमी लालरीनुंगा शामिल हैं। तीरंदाज़ी, बैडमिंटन, बाक्ंिसग, फील्ड हॉकी, रेइंग, निशानेबाज़ी, टेबल टैनिस, वेटलिफ्ंिटग कुश्ती आदि खेलों के भारतीय खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। यहां यह भी बताना ज़रूरी है कि भारतीय ओलम्पिक एसोसिएशन ने 2026 यूथ ओलम्पिक्स और 2030 एशियाई खेलें, 2032 के ओलम्पिक खेलों के लिए बोली लगाने का फैसला किया है। आशा करते हैं कि 2018 ग्रीष्मकालीन यूथ ओलम्पिक खेलों में नौजवान खिलाड़ी देश के लिए ज्यादा से ज्यादा स्वर्ण पदक जीते और भारत को खेल महाशक्ति बनाने में सहायक होंगे।