पानीपत में 22 वर्षीय विवाहिता की हत्या 

पानीपत, 28 जून - (परवीन कुमार) - पानीपत के सुखदेव नगर में रहने वाली 22 वर्षीय विवाहिता की हत्या होने की सूचना प्राप्त हुई है। महिला करीब 8 माह की गर्भवती भी थी। जानकारी के अनुसार महिला का शव पड़ोसी के कमरे में फंदे पर लटकता मिला है। मृतका के परिजनों व पति ने हत्या की आशंका जताई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।