मंदबुद्धि नाबालिग लड़की से होता रहा 4 दिन तक दुष्कर्म


संगरूर, 29 जून (सत्यम्) : एक मंदबुद्धि नाबालिग बच्ची (13 वर्ष) से बलात्कार होने का मामला सामने आया है। इस संबंधी थाना सिटी 1 में तीन महिलाओं तथा कई अज्ञात व्यक्तियों खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मुख्य अधिकारी थाना सिटी 1 श्री रमनदीप सिंह ने बताया कि रानो कौर (काल्पनिक नाम) जो विधवा महिला है तथा इस समय लुधियाना में रह रही है। इस महिला ने पुलिस के पास अपने बयान दर्ज करवाए हैं कि वह इस समय लुधियाना में रह रही है। इस महिला ने पुलिस के पास अपने बयान दर्ज करवाए हैं कि वह कुछ समय पहले करतारपुरा बस्ती संगरूर में रहती थी। इस महिला के पड़ोस में सोना नाम की महिला थी जिससे उनके परिवार का काफी प्यार था। पुलिस के पास दी जानकारी अनुसार रानो कौर ने बताया कि यह सांझ उनके लुधियाना जाने पर भी बरकरार रही तथा दोनों परिवारों के बच्चों का एक दूसरे के घर आना जाना भी था। 20 जून को रानो कौर अपनी मंदबुद्धि लड़की को सोना के पास छोड़ गई। रानो ने आरोप लगाया कि 20 से 24 जून तक सोना ने अपनी दो अन्य महिलाओं गुरजीत कौर तथा दर्शना निवासी करतारपुरा से मिलकर उसकी लड़की का शरीरिक शोषण करवाया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन चार दिनों दौरान विभिन्न व्यक्तियों ने विभिन्न जगहों पर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया जो उपरोक्त तीन महिलाओं की साजिश से ही संभव हुआ। मंदबुद्धि लड़की ने इस सारी घटना की दास्तां अपनी मां को घर जाकर बताई जिसने पुलिस से संपर्क किया। एस.एच.ओ. रमनदीप सिंह ने बताया कि फिलहाल अभी इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है तथा पीड़ित लड़की का मैडीकल करवाया गया है। इस मामले की आगामी जांच एस.आई तरनजीत कौर द्वारा की जा रही है।