खराब मौसम के चलते आज बंद रहेगी अमरनाथ यात्रा 

जम्मू, 30 जून - जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के चलते भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। जिसके बाद एहतियातन आज अमरनाथ यात्रा पूरी तरह से रोक दी गई है। खराब मौसम को देखते हुए श्रद्धालुओं को जम्मू कैंप पर ही रोका गया है। 28 जून को यात्रा के पहले दिन से ही बारिश हो रही है। जिससे लगातार तीसरे दिन अमरनाथ यात्रा पर खराब मौसम ने ब्रेक लगा दिया है। सड़कों की हालत इतनी खराब है कि बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों से यात्रा रोक दी गई है।