वृक्षों की कटाई के विरोध में दिल्ली में लोगों का प्रदर्शन 

नई दिल्ली, 01 जुलाई - राजधानी दिल्ली के सफदरगंज इलाके में आज लोगों ने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन दक्षिणी दिल्ली में सरकारी कर्मचारियों की रिहायशी कालोनियों के विकास के लिए वृक्षों की कटाई को लेकर किया गया।