बाढ़ से बिगड़े हालातों पर गृहमंत्री ने असम के मुख्यमंत्री से की बातचीत 

नई दिल्ली, 01 जुलाई - केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज प्रातःकाल असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल के साथ बातचीत की और राज्य में बाढ़ के कारण बिगड़े हालातों के बारे में जानकारी हासिल की। बाढ़ के कारण प्रभावित असम और देश के अन्य उत्तर -पूर्वी हिस्सों को केंद्र द्वारा हर संभव सहायता दी जा रही है।