जी.एस.टी. ने देश में व्यापार को खत्म किया : जाखड़

लुधियाना, 1 जुलाई (जुगिंद्र अरोड़ा): सुनील जाखड़ प्रधान पंजाब कांग्रेस व सदस्य पार्लीमैंट गुरदासपुर ने आज लुधियाना में भाजपा का ताड़ना करते हुए कहा कि जी.एस.टी. ने देश अंदर व्यापार को खत्म कर दिया है और 2019 के आगामी लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करके कांग्रेस पार्टी जी.एस.टी. की त्रुटियों को खत्म करेगी ताकि व्यापार करना आसान हो सके। श्री जाखड़ आज यहां सर्कट हाऊस में प्रैस कांफ्रैंस को संबोधन कर रहे थे। इस मौके उनके साथ फूड सप्लाई व खप्तकार मामलों बारे कैबनिट मंत्री श्री भारत भूषण आशू भी हाजिर थे। श्री जाखड़ ने एन.डी.ए. की सरकार द्वारा जी.एस.टी. संबंधी दी जा रही स्टेटमैंट को पूरी तरह नकारते हुए कहा कि यह बेहद  गुंझलदार प्रणाली है। उन्होंने एन.डी.ए. सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि इस सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह व कांग्रेस प्रधान राहुल गांधी द्वारा देश के और अधिक विकास के लिए प्रस्तावित जी.एस.टी. का असल उद्देश्य ही बदल दिया है। श्री जाखड़ ने कहा कि एक देश और एक टैस की आस से लाये गये जी.एस.टी. की  अलग-अलग स्लैब हैं जिनके कारण देश का उद्योग व व्यापार खत्म हो गया है और आम लोग बेहद परेशान हो रहे हैं। श्री जाखड़ ने कहा कि आर.बी.आई. के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन व मुय आंकड़ा सलाहकार अरविंदर सुब्राह्मण्यम ने इस्तीफा दे दिया है योंकि जी.एस.टी. में बड़े स्तर पर त्रुटियां हैं और यह बिना तैयारी से लागू किया गया था जिस कारण देश में व्यापार खत्म हो रहा है। उन्होंने कहा कि जी.एस.टी. और तर्कसंगत बनाने की मांग करता है, जिसे कांग्रेस पार्टी  के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद लागू करेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार समूह एम.पीज को साथ लेकर लोकसभा में व्यापार की प्रभावित स्थिति बारे मुद्दा उठायेगी। इस मौके उनके साथ बलकार सिंह संधू मेयर नगर निगम, जिला प्रधान कांग्रेस कमेटी गुरप्रीत गोगी, के.के. बावा, मेजर सिंह भैणी, गुरदेव सिंह लापरां व यूथ कांग्रेस के प्रधान राजीव राजा आदि भी मौजूद थे।