ट्यूबवेल पर एक व्यक्ति का कत्ल, एक घायल 

गोराया, 2 जुलाई - (बलविन्दर सिंह) - गोराया के नज़दीकी गांव ढींडसा में ट्यूबवेल पर सो रहे एक व्यक्ति का कत्ल और दूसरे को घायल किये जाने का समाचार मिला है। मिली जानकारी के मुताबिक, ट्यूबवेल पर संतोख सिंह का कत्ल कर दिया गया और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसको बड़ा गांव स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।