अंधेरी स्टेशन के पास फुटओवर ब्रिज का हिस्सा गिरा, रेल सेवा रोकी गई
मुंबई, 03 जुलाई - मुंबई के अंधेरी स्टेशन के पास गोखले फुट ओवर ब्रिज का एक हिस्सा गिर गया है। इस हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। फुटओवर ब्रिज गिरने की वजह से ट्रैफिक पूरी से बाधित है। अंधेरी-विरार और अंधेरी से विले पार्ले के बीच सभी लोकल रेल सेवा रोक दी गई है। खबर के मुताबिक ये हादसा सुबह साढ़े सात बजे हुआ है। फिलहाल मौके पर मुंबई फायर बिग्रेड की चार गाड़ियां मौजूद है। वहीं एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।