मुंबई पुल हादसा: पांच लोग घायल, दो की हालत गंभीर

मुंबई, 3 जुलाई - मुंबई में अंधेरी स्टेशन के पास आज प्रातःकाल एक पुल का हिस्सा ढेरी हो गया। अंधेरी वेस्ट और अंधेरी ईस्ट को जोड़ने वाले गोखले पुल का हिस्सा ढहने से एक महिला समेत कम से कम पांच लोगों के घायल होने की खबर हैं। इनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिनको आई.सी.यू में शिफ्ट किया गया है।