मुंबई में अंधेरी के पास हार्बर लाइन यातायात बहाल

नई दिल्ली , 03 जुलाई -  मुंबई में अंधेरी के पास हार्बर लाइन यातायात बहाल कर दिया गया है। आज सुबह मुंबई के अंधेरी पश्चिम में सड़क ओवर ब्रिज का एक हिस्सा गिर गया था। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए थे। सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये हादसा मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ। गनीमत ये रही कि इतनी सुबह पुल से आने-जाने वालों की संख्या कम थी, नहीं तो हादसा बड़ा भी हो सकता था।