162वें राज्य स्तरीय शहीदी समागम में कैबिनेट मंत्री रंधावा पहुंचे 

मलौद, 5 जुलाई - (कुलविन्दर सिंह निज़ामपुर/दिलबाग सिंह चापड़ा) - जंग-ए-आज़ादी के स्वतंत्रता संग्राम के पहले शहीद बाबा महाराज सिंह के पैतृक गांव रब्बो उच्ची (मलौद) में 162वें शहीदी समागम में पंजाब के सहकारिता और जेल व कैबनिट मंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे। इस मौके पूर्व मंत्री तेजप्रकाश सिंह कोटली, पूर्व मंत्री मलकीत सिंह दाखा, हलका विधायक लखवीर सिंह लक्खा पाइल, अमरीक सिंह ढिल्लों विधायक समराला, गुरदेव सिंह लापरां ज़िला प्रधान, डिप्टी कमिशनर अजय सूद, उप मैजिस्ट्रेट पाइल स्वाती टिवाना, तहसीलदार परमिन्दर सिंह कुलार समेत बड़ी संख्या में राजनीतिक लोग और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे।