अंतरिक्ष में हुई दुर्घटना तो जान बचाएंगे कैप्सूल, इसरो ने किया सफल परीक्षण


नई दिल्ली 5जुलाई - इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) ने गुरुवार की सुबह अंतरिक्ष  के क्षेत्र में भारत के लिए एक और बड़ी पहल की। इसरो ने एक कैप्सूल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया, जिसे अंतरिक्ष यात्री अपने साथ ले जा सकेंगे। श्रीहरिकोटा में यह परीक्षण किया गया। कैप्सूल का प्रयोग अतंरिक्ष यात्री स्पेस में किसी दुर्घटना के वक्त अपनी सुरक्षा के लिए कर सकेंगे।