शाहरूख और काजोल को लेकर फिल्म बनायेंगे करण जौहर

मुंबई, 5 जुलाई (वार्ता) : बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार करण जौहर शाहरूख खान और काजोल को लेकर फिर से फिल्म बना सकते हैं। शाहरूख खान और काजोल की जोड़ी बॉलीवुड की सर्वाधिक रोमांटिक जोड़ी में शुमार की जाती है। करण जौहर ने भी इस जोड़ी को अपनी फिल्म कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, माई नेम इज खान में कास्ट किया है। यह जोड़ी एक बार फिर से पर्दे पर साथ वापसी कर सकती है। चर्चा है कि काजोल और शाहरुख करण जौहर की एक फिल्म से दोबारा साथ में वापसी कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि करण जौहर अपनी अगली फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और इसके लिए उन्होंने शाहरुख और काजोल से संपर्क किया है। शाहरूख और काजोल  साथ में वर्ष 2015 में प्रदर्शित फिल्म दिलवाले में साथ नजर आए थे।