धोनी का जन्मदिन मनाने के लिए इंग्लैंड पहुंची अनुष्का शर्मा 

कार्डिफ, 07 जुलाई - टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज एमएस धोनी आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने 37वें जन्मदिन का जश्न कार्डिफ में अपनी बेटी जीवा और पत्नी साक्षी धोनी के साथ केक काटकर मनाया। इस समय टी-20 सीरीज खेलने के लिए विराट भी इंग्लैंड में है। इस मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी धोनी का जन्मदिन मनाने के लिए पहुंची है।