अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सरदार सिंह श्री हरिमंदिर साहिब में हुए नतमस्तक 

अमृतसर, 08 जुलाई - (जसवंत सिंह जस) - प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी और भारतीय  हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सरदार सिंह आज श्री हरिमंदिर साहिब में दर्शन करने पहुंचे। इसके बाद उन्होनें बातचीत करते हुए कहा कि देश की हॉकी टीम देशवासियों की उम्मीदों पर खरी उतरने के लिए पूरी कोशिश कर रही है और आगामी एशियन गेम्स में बढ़िया प्रदर्शन कर भारत का नाम रोशन करेगी।