दिल का दौरा पड़ने से 'तारक मेहता के एक्टर का निधन

नई दिल्ली, 09 जुलाई - टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में डाक्टर हंसराज हाथी का रोल न‍िभाने वाले एक्टर कव‍ि कुमार आजाद का न‍िधन हो गया है। एक्टर कव‍ि कुमार आजाद का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। एक्टर की मौत से टीवी इंडस्ट्री को बहुत बड़ा झटका लगा है।