आप कितनी जागरूक मरीज हैं ?

एक जमाने में डॉक्टर को भगवान कहा जाता था, लेकिन अब इस भगवान और उसके मरीजों के बीच में मुनाफा कमाने की बड़ी-बड़ी तरकीबों से लैस अस्पताल या इंसानी भगवानों की रातोंरात बेहद अमीर बनने की ख्वाहिश आ गई है, जिसने डॉक्टरों को भगवान नहीं रहने दिया तो फि र उन्हें भगवान मानने की कोई वजह नहीं बनती। ऐसे में ज़रूरी हो जाता है कि हम एक मरीज के रूप में अपने कानूनी अधिकारों को जानें, समझें और ज़रूरत पड़ने पर उनका इस्तेमाल करें ताकि डॉक्टरों की लूट से बच सकें। सवाल है क्या आपको एक पेशेंट के रूप में अपने तमाम कानूनी अधिकार पता हैं? आइये इस क्विज के जरिये जानने की कोशिश करते हैं।
1. मरीज को अपनी बीमारी या रोग के बारे में डॉक्टर से पूरी बात जानने का अधिकार है?
क. हां
ख. पता नहीं
ग. इस बारे में कभी सोचा नहीं
2. अगर डॉक्टर आपको कोई दवा खाने के लिए कहता है और आपको उस दवा के साइट इफेक्ट्स को लेकर कई किस्म की आशंकाएं हैं तो डॉक्टर की यह ड्यूटी है कि आपकी आशंकाएं दूर करें फि र दवा खाने के लिए आप पर जोर डाले?
क. हां
ख. कोई ज़रूरी नहीं है
ग. अपने पेशेंट की भलाई के लिए डॉक्टरों के पास भी कुछ अधिकार हैं। 
3. मरीज के साथ डॉक्टर का बुरा बरताव या अभद्र भाषा का इस्तेमाल कानूनी जुर्म है?
क. जी, हां!
ख. नहीं डॉक्टर को इसकी छूट है
ग. देखने की बात है कि उसके पीछे डॉक्टर की मंशा क्या है?
4.  अगर आपके इलाज के लिए किसी प्रकार की सरकारी मदद की व्यवस्था है तो यह डॉक्टर का फ ज़र् है कि वह आपको इस बारे में अवगत कराये?
क. बिल्कुल
ख. यह डॉक्टर का नहीं मरीज का सिरदर्द है कि वह अपने हक को जाने।
ग. यह डॉक्टर की आदमीयता पर निर्भर है।
5. एक मरीज का यह हक है कि वह अपने ट्रीटमेंट को लेकर चाहे तो दूसरे डॉक्टर की भी राय जान सकता है?
क. बिल्कुल ऐसा ही है।
ख. यह इलाज कर रहे डॉक्टर के साथ अविश्वास है।
ग. यह डॉक्टर और मरीज के रिश्तों पर निर्भर है।
निष्कर्ष- अगर आपने सभी सवालों को ध्यान से पढ़कर सचमुच उन्हीं जवाबों पर सही का निशान लगाया है, जो वास्तव में आपके जवाब हो सकते हैं तो यह जानने के लिए तैयार हो जाइये कि आप कितने जागरूक पेशेंट है?
क- अगर आपको कुल मिलाकर सिर्फ  10 अंक या उससे कम अंक हासिल हुए हैं तो आप कितने भी पढ़े लिखे और जानकार हों लेकिन एक मरीज के नाते आप अपने अधिकारों को लेकर सजग नहीं हैं।
ख- यदि आपके कुल हासिल अंक 10 से ज्यादा मगर 15 से कम है तो इसका मतलब है कि आपको अपने अधिकारों की जानकारी तो है लेकिन उनके इस्तेमाल करने में आपकी हमेशा एक जैसी मन:स्थिति नहीं होती। कभी तो सब कुछ बहुत अच्छे से कर लेती हैं और कभी संकोच में रह जाती हैं। मतलब यह कि आप पूरी तरह से सजग पेशेंट नहीं हैं।
ग- अगर आपके कुल हासिल अंक 20 या इससे ज्यादा है तो बधाई आप बेहद जागरूक पेशेंट हैं इसलिए डॉक्टर आपके साथ किसी किस्म का बुरा या चालाकीभरा बरताव नहीं कर सकता।

-इमेज रिफ्लेक्शन सेंटर 
प्रस्तुति-पिंकी अरोड़ा