दसूहा में पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म

दसूहा, 10 जुलाई - (संदीप उत्तम) - दसूहा में एक पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पीड़ता के माता-पिता ने बताया कि उनकी पांच वर्षीय बेटी बीती रात से गायब थी जिसकी वे सारी रात तलाश करते रहे और पुलिस को भी सूचित किया। वह सुबह करीब 6 बजे आपत्तिजनक हालात में मिली। जिसे सिविल अस्पताल दसूहा में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल में डॉक्टर ने बताया कि बच्ची से दुष्कर्म हुआ है। लड़की को पीजीआई चंडीगढ़ भेजा जा रहा है। थाना प्रभारी जगदीश राज ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए धारा 376 डी आईपीसी के अधीन दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।