जापान : बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 122  

टोक्यो, 10 जुलाई - जापान में रिकॉर्ड बारिश के बाद आई विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 122 हो गई है जबकि 27 लापता हैं। आफ़त प्रबंधन एजेंसी का कहना है कि पांच जुलाई से शुरू हुई बारिश रुक गई है। पुलिस, बचाव कर्मचारी और सेना प्रभावित इलाकों में सफ़ाई कर रही है और उन लोगों का पता लगा रही है, जो लापता हैं। बारिश और बाढ़ के कारण हज़ारों घर भी नुक़्साने गए हैं।