स्वस्थ पाचन शक्ति के लिए...


अधिकतर लोग ज़रूरत से अधिक भोजन करते हैं। कुछ लोग तब ज्यादा खाते हैं जब वो पार्टी पर गए हों, शादी, मुंडन, सगाई, जन्मदिन, शादी की सालगिरह समारोह पर गए हों। कुछ लोग जब खाना स्वादिष्ट लगे तो अपनी भूख से अधिक खा लेते हैं। फिर उन्हें परेशानी होती है अपच की। लालच कर स्वादिष्ट भोजन अधिक खाना और बाद में अपच का शिकार होना ठीक नहीं।
कभी-कभी अपच की शिकायत तब भी होती है जब पेट में डाइजेस्टिव जूस सही तरीके से नहीं बनते। तब बहुत असुविधा होती है। कुछ साधारण सुझाव अपच से बचने के लिए।
* एक गिलास गुनगुने पानी में दो चम्मच नींबू का रस, एक चम्मच शहद और एक छोटा चम्मच अदरक रस मिलाएं और धीरे-धीरे पी लें।
* भुने और पिसे हुए धनिए के बीजों को एक गिलास लस्सी में मिलाकर जल्दी से उसे पी लें तो लाभ मिलेगा।
* खाना खाने के बाद एक छोटा चम्मच सौंफ को मुंह में लेकर चबाएं। एक छोटा चम्मच अजवायन के बीजों को थोड़े से काले नमक के साथ मिलाकर खाने से और ऊपर आधा गिलास गुनगुना पानी पीने से भी पेट को आराम मिलेगा। भुने हुए जीरे का छोटा चम्मच एक गिलास पानी में मिलाएं और उसे धीरे-धीरे 
पी लें।
—मेघा