ये उभरती प्रतिभाएं बेहद प्रभावी हैं : उदित नारायण 

 शो ‘दिल है हिन्दुस्तानी’ 2 के मेकर्स ने महान गायक उदित नारायण और उनके बेटे आदित्य नारायण को इस शो की शोभा बढ़ाने के लिये बतौर स्पेशल गेस्ट आमंत्रित किया। इन हस्तियों ने पूरी दुनिया में भारतीय संगीत की मिसाल कायम की है। इस शो का पूरा एपिसोड उनके पुराने गानों के मन-भावन संगीत से सराबोर था और आदित्य नारायण के साथ होस्ट राघव एवं मुक्ति मोहन ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। उनकी आवाज ने हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया, उन्होंने खास तौर से उदित जी को समर्पित परफॉर्मेंस दी। इस एपिसोड के बारे में बताते हुए, उदित नारायण ने कहा, ‘‘दिल है हिन्दुस्तानी’ 2 एक ऐसा मंच है, जो भारतीय संगीत का जश्न मनाता है और भारतीय गर्व को बरकरार रखे हुए है। पूरी दुनियाभर से आये प्रतियोगियों के अद्भुत परफ ॉर्मेंस से इस शो के प्रति मुझे गर्व महसूस हुआ। भारत से ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया से आयी ये उभरती प्रतिभाएं बेहद प्रभावी हैं। प्रतियोगियों के अपने अंदाज में और कंटेम्पररी फ्यूज़न के साथ भारतीय संगीत का ऐसा मेल सुनना वाकई ताजगी भरा अनुभव है। इस शो का हिस्सा बनने पर मैं बेहद खुश हूं, जोकि भारत और भारतीय संगीत का जैसा जश्न मना रहा है, इससे पहले भारतीय टेलीविजन पर कभी नहीं देखा गया। हर गाने को लेकर प्रत्येक प्रतियोगी का अपना अंदाज है, जो इससे बिलकुल अनूठा स्वर देता है।’’