रोमांटिक सस्पेंस थ्रिलर ‘काशी इन सर्च ऑफ  गंगा’

धीरज कुमार की पहली बॉलीवुड फि ल्म, ‘काशी इन सर्च ऑफ  गंगा’ में शर्मन जोशी और ऐश्वर्या दीवान मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं। यह फिल्म इस साल 21 सितंबर को रिलीज़ होगी। इस फिल्म को इनसाईट इंडिया ने प्रोड्यूस किया है तथा इसका निर्देशन धीरज कुमार ने किया है तथा इसकी पटकथा मनीश किशोर ने लिखी है। काशी वाराणसी शहर की पृष्ठभूमि में निर्मित एक रोमांटिक सस्पेंस थ्रिलर है। मणिकर्णिका घाट पर चिता जलाने वाला इसका मुख्य किरदार काशी एक हाई प्रोफाईल जर्नलिस्ट देविना के प्यार में पड़ जाता है। इसके बाद कहानी कल्पना के विपरीत मोड़ लेती है और काशी की बहन गंगा खो जाती है। देविना और काशी उसकी तलाश शुरु करते हैं और काशी के जीवन के कई रहस्य खुलते चले जाते हैं।  इस फिल्म की अधिकांश शूटिंग वाराणसी में की गई है। कुछ दृश्य मुंबई और मसूरी में भी फिल्माए गए हैं। शर्मन जोशी और ऐश्वर्या दीवान के अलावा इस फिल्म में मनोज जोशी, मनोज पाहवा, अखिलेंद्र मिश्रा, गोविंद नामदेव, प्रियंका सिंह, मेहुल सुराना, मुग्धा महरिया, क्रांति प्रकाश झा, पारितोष त्रिपाठी और पुष्कर तिवारी हैं।