कर्ज़ से परेशान किसान ने की आत्महत्या 

मानसा, 13 जुलाई - (बलविन्दर सिंह धालीवाल) - मानसा के नजदीकी गांव खोखर खुर्द के नौजवान किसान जगदीप सिंह (22) ने बीती रात कर्ज़ की परेशानी के चलते फंदा लगाकर  आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार परिवार की 4 एकड़ ज़मीन पहले ही कर्ज़ और बीमारियों के कारण बिक चुकी थी और वह इस समय पर मज़दूरी करने के लिए मजबूर था। परिवार पर 5 लाख से ज्यादा का कर्ज़ बताया जा रहा है। मृतक का कुछ महीने पहले ही विवाह हुआ था। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्यवाही शुरू कर दी है।