मनप्रीत सिंह होंगे फाजिल्का के नये डिप्टी कमिश्नर 

फाज़िलका, 14 जुलाई - (दविन्दर पाल सिंह) - ज़िला फाजिल्का में पिछले लम्बे समय से अपनी सेवाएं दे रहे डिप्टी कमिश्नर ईशा कालिया का तबादला हो गया है। उनकी जगह मनप्रीत सिंह आईएएस को फाजिल्का का डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया गया है। मनप्रीत सिंह इससे पहले अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी दफ़्तर में अपनी सेवाओं निभा रहे थे। मैडम ईशा कालिया का फाजिल्का से तबादला कर ज़िला होशियारपुर का डिप्टी कमिशनर नियुक्त गया है।