संजू ने 500 करोड़ की कमाई की

मुंबई 15 जुलाई (वार्ता) : बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर की फिल्म संजू ने बॉक्स ऑफिस पर ओवरसीज मिलाकर 500 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी संजू इस वर्ष की सर्वाधिक बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार थी। संजय दत्त की बायोपिक पर बनी संजू में रणबीर कपूर ने संजय दत्त का किरदार निभाया है। ‘संजू’ को दुनिया भर के 5300 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज किया गया। भारत में जहां फिल्म 4000 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज किया गया, वहीं विदेशों में फिल्म को 1300 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज किया गया। ‘संजू’ को रिलीज हुए 15 दिन हो चुके हैं, फिल्म की कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। ‘संजू’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में 500 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार गई है।