क्रोएशिया की राष्ट्रपति ने पुतिन को जर्सी भेंट की

मास्को, 15 जुलाई (वार्ता) : क्रोएशिया की राष्ट्रपति कोलिंडा ग्रेबर-कितरोविच ने रविवार को अपनी टीम के फ्रांस के खिलाफ पहली बार विश्व कप फाइनल खेलने से कुछ घंटे पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को क्रोएशिया की फुटबॉल जर्सी भेंट की जिसके पीछे पुतिन लिखा हुआ है। क्रोएशिया की राष्ट्रपति ने रूस में अपनी टीम के मैच देखे हैं और वह अपने राष्ट्रीय ध्वज के रंग की ड्रेस पहने रहती हैं। क्रोएशिया ने रूस को क्वार्टरफाइनल में हराकर बाहर कर दिया था। पुतिन ने क्रोएशिया की राष्ट्रपति को उनकी टीम के प्रदर्शन के लिए बधाई दी जबकि ग्रेबर-कितरोविच ने पुतिन को विश्व कप के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।