बाढ़ के बाद जापान में लू का कहर, 14 लोगों की मौत

टोकियो, 17 जुलाई - बाढ़ प्रभावित जापान अब भीषण लू की लपेट आ गया है। लू के चलते पश्चिम जापान में अब तक 14 लोगों की मौत हो गई है। जापान के कई शहरों में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है और इसके चलते बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने में काफ़ी मुश्किलें आ रही हैं।