कैनेडा के प्रधानमंत्री द्वारा कैबिनेट में फेरबदल

टोरांटो, 19 जुलाई (सतपाल सिंह जोहल) : कैनेडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अपनी कैबिनेट में कुछ फेरबदल किया है और पांच नए मंत्री शामिल किए हैं। नई कैबिनेट में अब मंत्रियों की संख्या 34 हो गई है। कुछ 6 मंत्रियों के विभाग बदले गए हैं, जिनमें अमरजीत सोही को लोक निर्माण मंत्रालय से बदल कर प्राकृतिक संसाधान मंत्रालय दिया गया है। नवदीप सिंह बैंस, हरजीत सिंह सज्जन, बरदीश चग्गर, अहमद हुसैन (इमीग्रेशन एंड सिटीजनशिप) के मंत्रालय में परिवर्तन नहीं किया गया। बिल ब्लेयर को सीमावर्ती सुरक्षा और संगठित अपराध घटाने वाले मंत्रालय का चार्ज दिया गया है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रूडो ने 2019 में आ रहे चुनावों को ध्यान में रखकर कैबिनेट को नया रूप दिया है।