सीमा पर पाक तस्कर ढेर

अजनाला, 19 जुलाई (अ.स.) : बी.एस.एफ. की 73 बटालियन द्वारा गत रात्रि भारत-पाक सीमा पर सीमावर्ती चौकी छन्ना के नज़दीक भारतीय क्षेत्र में दाखिल हो रहे एक पाकिस्तानी तस्कर को ढेर कर दिया गया। बी.एस.एफ. 73 बटालियन के अजनाला स्थित हैडक्वार्टर में की प्रैस कांफ्रैंस के दौरान बी.एस.एफ. गुरदासपुर सैक्टर हैडर्क्वाटर के कमांडैंट पी.जे.एस. नागरा ने बताया कि गत रात्रि 10:20 बजे के लगभग छन्ना पोस्ट के नज़दीक तैनात बी.एस.एफ. 73 बटालियन के जवानों द्वारा पाकिस्तान की ओर से एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया और जब वह सिरैंडर करने के लिए कहा गया तो वह भारतीय क्षेत्र में दाखिल हुआ तो इसे बी.एस.एफ. जवानों द्वारा सिरैंडर करने की अपेक्षा भारतीय क्षेत्र की ओर आगे बढ़ता गया। उन्होंने बताया कि उक्त पाकिस्तानी व्यक्ति जब आगे आने से न रुका तो बी.एस.एफ. जवानों द्वारा उस पर फायरिंग करके उसको मार गिराया। उन्होंने बताया कि मारे गए पाकिस्तानी तस्कर से 510 रुपए भारतीय करंसी और हैडफोन बरामद हुए हैं। कमांडैंट पी.जे.एस. नागरा ने बताया कि इस मामले की छानबीन थाना रमदास की पुलिस को सौंप दी गई है। वहीं दूसरी ओर तस्कर के शव को पहचान और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल अजनाला में रख दिया गया है।