रवांडा, युगांडा और दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाएंगे पीएम

नई दिल्ली, 20 जुलाई - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23-27 जुलाई तक अफ़्रीकी देशों रवांडा, युगांडा और दक्षिण अफ्रीका जाएंगे। इस सम्बन्धित जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय में सचिव टी. एस त्रिमूर्ति ने बताया कि इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी दक्षिण अफ्रीका में होने वाले 'ब्रिक्स' सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे।