सामूहिक दुष्कर्म के बाद 16 वर्षीय लड़की ने की खुदकुशी

भोपाल, 21 जुलाई -  मध्य प्रदेश के सागर में 16 वर्षीय एक लड़की से तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। जिसके बाद लड़की ने खुदकुशी कर ली। एसपी सत्येंद्र शुक्ला ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है।