पुणे में 3 करोड़ रुपए की पुरानी करंसी सहित पांच गिरफ्तार

पुणे, 21 जुलाई - महाराष्ट्र के पुणे में देर रात 3 करोड़ रुपए की पुरानी करंसी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार इन पांच लोगों में एक अहमदनगर का कांग्रेस पार्षद है। फिलहाल आगे की जांच जारी है।