न्यूजीलैंड के शहर टोरंगा में मनाया पगड़ी दिवस, गोरों ने भी सजाई दस्तार 

आकलैंड, 21 जुलाई - (हरमनप्रीत सिंह गोलिया) - न्यूजीलैंड में पंजाबियों की जनसंख्या वाले शहर टोरंगा में आज पगड़ी दिवस मनाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में गोरे-गोरियों के इलावा  अलग-अलग धर्मों और देशों के लोगों ने पगड़ियां सजाकर सिक्ख धर्म और पगड़ी की महत्ता के बारे जानकारी हासिल की। इस संबंधी जानकारी देते हुए पूरण सिंह बंगा ने बताया कि सिक्ख संगत की तरफ से टोरंगा सिटी कौंसिल के सहयोग से पहली बार इस शहर में पगड़ी दिवस मनाया गया है। इसको मनाने का मुख्य मकसद बहु सभ्यता वाले देश में लोगों को सिक्ख धर्म से अवगत करवाना, पगड़ी की महत्ता और इसको लेकर लोगों में डाले जाते भ्रम  को दूर करना था। उन्होंने बताया कि इस समारोह में बड़ी संख्या में पहुंचे अलग-अलग धर्मों, देशों के लोगों के इलावा पंजाब के ग़ैर सिक्ख और ग़ैर केसधारी युवकों ने भी पगड़ी बांधकर  पगड़ी की महत्ता और सिक्ख धर्म के बारे जानकारी हासिल की। इस मौके आकलैंड से विशेष तौर पर पहुंचे न्यूजीलैंड के पहले सिक्ख पगड़ी धारी सांसद कंवलजीत सिंह बख्शी ने भी इस उपराले की प्रशंसा करते हुए कहा कि न्यूजीलैंड में पगड़ी दिवस मनाकर सिक्ख धर्म और पगड़ी के बारे लोगों में पैदा हुए भ्रमों को दूर करने का यह बढ़िया प्रयास है।