मैं कभी सिंगल नहीं रह सकता : रणबीर कपूर

मुंबई, 22 जुलाई (वार्ता) : बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर का कहना है कि वह सिंगल नहीं हैं और कभी भी सिंगल नही रह सकते हैं। रणबीर कपूर के लिंपअप की हमेशा चर्चा रहती है। रणबीर इन दिनों आलिया भट्ट के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र में काम कर रहे हैं। रणबीर और आलिया के बीच लिंकअप की चर्चा जोरों पर है। रणबीर से जब उनके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह सिंगल नहीं है और वह कभी भी सिंगल नहीं रह सकते। रणबीर कपूर ने कहा, इस समय मैं सिंगल नहीं हूं और ना ही मैं कभी सिंगल रहा हूं। यह मेरा उत्तर है और मेरा उत्तर यही रहेगा। जीवन में प्यार और रिश्ते पाना बार-बार संभव नहीं हो पाता। अक्सर जीवन में जब आप लोगों से घबराते हैं। तो ऐसे लोगों का चुनाव करते हैं जो आपको अपना संपूर्ण समय दें। ताकि आप उसके साथ अपनी सभी बातों को साझा कर सके। जिसके चलते आप सहज महसूस करते हैं।