टोरंटो गोलीबारी में नौ लोगों को गोली लगने की पुष्टि, हमलावर मारा गया       

टोरंटो, 23 जुलाई - टोरंटो पुलिस ने शहर के पास ग्रीकटाउन इलाके में हुई गोलीबारी में नौ लोगों को गोली लगने की पुष्टि करते हुए बताया कि हमलावर मारा गया है। टोरंटो पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि पीडि़तों की स्थिति के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि घायलों में एक लड़की भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि गोली चलाने वाला इन नौ लोगों में शामिल नहीं है।