आरक्षण की मांग को लेकर मराठा मोर्चा का आज महाराष्ट्र बंद 

मुंबई, 24 जुलाई - आरक्षण की मांग पूरी नहीं करने से नाराज मराठा मोर्चा ने आज महाराष्ट्र बंद की घोषणा की है। लेकिन आज के बंद में मुंबई ,सातारा, सोलापुर और पुणे को शामिल नहीं किया गया है। ऐसा पंढरपुर से दर्शन कर लौट रहे भक्तों (वारकरी) को मुंबई वापस लौटने देने के लिए किया गया है। मराठा मूक मोर्चा के समन्वयक वीरेंद्र पवार के मुताबिक मुंबई में बुधवार को बंद किया जा सकता है।