पटियाला पुलिस ने अफ़ीम समेत एक फ़ौजी को किया गिरफ्तार 

पटियाला, 24 जुलाई - (करमजीत सिंह नाभा) - पटियाला के एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि पुलिस को नशे के खिलाफ मुहिम के अंतर्गत बड़ी सफलता हासिल हुई है। उन्होंने  बताया कि बीती रात पुलिस ने एक फ़ौज के जवान को 2 किलो 600 ग्राम अफ़ीम समेत नाभा से गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान राजेश कुमार (35) गांव भोजसर (राजस्थान) के रूप में  हुई है। दोषी ने बताया कि उसने यह अफ़ीम जोधपुर से 90 हज़ार में ख़रीदी थी। पुलिस की तरफ से दोषी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।