टोरंटो गोलीबारी के पीछे पाकिस्तानी मूल का युवक - कैनेडा पुलिस

टोरंटो, 25 जुलाई - बीते दिनों कैनेडा के सबसे बड़े शहर टोरंटो में हुई भयानक गोलीबारी में दो लड़कियां मारी गई थीं जबकि 13 लोग ज़ख्मी हुए थे। कैनेडा की पुलिस ने इस हमले के पीछे हमलावर की पहचान कर ली है। जिसकी पहचान फैज़ल हुसैन (29) के रूप में हुई है, जोकि पाकिस्तानी मूल का है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक फैज़ल हुसैन मनोरोगी था, जिसका  इलाज चल रहा था। वह एक स्टोर में काम करता था। बीते रविवार को उसने टोरंटो के चहल पहल वाले इलाके ग्रीक टाऊन में आम लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी, जिसमें एक 10 वर्षीय लड़की और एक 18 वर्षीय लड़की की मौत हो गई थी जबकि 13 लोग ज़ख्मी हुए, जिनमें से कई पूरी ज़िंदगी के लिए असमर्थ हो गए हैं। पुलिस के साथ गोलीबारी के दौरान पाकिस्तानी मूल के फैज़ल हुसैन की मौत हो गई थी।