नीतीश को मुख्यमंत्री पद छोड़ देना चाहिए - उपेंद्र कुशवाहा 

पटना, 25 जुलाई - राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार करीब 15 वर्ष से मुख्यमंत्री के पद पर हैं, अब उन्हें खुद ही इस पद को छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि नीतीश ने 15 वर्ष तक बिहार की सेवा की, अब उन्हें किसी और व्यक्ति को मौका देना चाहिए।