कॉलेज के बाद मछली बेचने वाली लड़की सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल

केरल, 27 जुलाई - केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी, संस्कृति और पर्यटन मंत्री अल्फोंस कन्ननथनम 21 साल की कॉलेज छात्रा के समर्थन में उतर आए। गुरुवार को उन्होंने केरला के निजी कॉलेज की एक छात्रा का समर्थन किया जो कॉलेज का समय खत्म होने के बाद मछली बेचा करती है। यह छात्रा साइबर बुलिंग का शिकार हुई। यह कहानी है हनन कि जो थोडुपुझा के एक कॉलेज से बीएससी कर रही है। नन इरनाकुलम के थम्मनम में मछली बेचा करती है। उसकी इस कहानी को मलयामल के प्रतिष्ठित अखबार मातृभूमि ने दो दिन पहले प्रकाशित किया था। उसकी इस दिल छू लेने वाली कहानी को सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया गया। जिसमें फिल्म कलाकार और राजनीतिज्ञ शामिल थे। लेकिन सोशल मीडिया पर हनन की कहानी को लेकर कुछ लोगों ने शक जाहिर किया और इसे झूठा करार दिया। इतना ही नहीं उसे ट्रोल किया गया।