शेयर बाजार तेजी के साथ बंद, सेंसेक्स ने 37368 और निफ्टी ने 11283 की ऐतिहासिक ऊंचाई छुई

नई दिल्ली 27 जुलाई, देश के शेयर बाजार में आज दिनभर तेजी बनी रही. निवेशकों के विश्वास बढ़ने के चलते बाजार में तेजी पूरे दिन बनी रही. आज दिन में कई बार सेंसेक्स और निफ्टी ने ऐतिहासिक ऊंचाई को छुआ. दोनों ही सूचकांक हर बार नया कीर्तिमान बनाते रहे. शाम को सेंसेक्स 352 अंक ऊपर 37,336 पर बंद हुआ और निफ्टी 111 अंक ऊपर 11,278 पर बंद हुआ. दिन में आज सेंसेक्स ने 37368 की सर्वकालिक सर्वोच्च ऊंचाई को छुआ और निफ्टी ने 11283 की अभी तक के सबसे ऊंचे आंकड़े को छुआ.